यूपी

थाना हजारा में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

थाना हजारा में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक यादव के निर्देशन में जनपद के थाना हजारा क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।मिशन शक्ति टीम ने विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व किशोरियों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 (महिला सहायता सेवा), पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकती हैं।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी संसाधनों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित रह सकें।इस अवसर पर महिला आरक्षियों ने उपस्थित बालिकाओं को आत्मरक्षा के कुछ बुनियादी तकनीकी अभ्यास भी सिखाए। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना की।थाना प्रभारी हजारा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, विद्यालयों और शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!