तेंदुए ने भैंस के पड़िया को बनाया निवाला, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
तेंदुए ने भैंस के पड़िया को बनाया निवाला, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
हजारा,पीलीभीत।हजारा के ग्राम बमनपुर भागीरथ मोहल्ला राघवपुरी में मंगलवार तड़के तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पशुबाड़े में बंधी एक भैंस की पड़िया पर तेंदुए ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।ग्रामीण हरबंस सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 4 बजे अचानक उनके पशुबाड़े में एक तेंदुआ घुस आया और बंधी हुई पड़िया पर झपट पड़ा। शोर सुनकर जब परिवारजन मौके पर पहुंचे, तब तक तेंदुआ पड़िया का आधा हिस्सा खा चुका था। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बड़ी मुश्किल से उसे भगाया।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का मौका मुआयना किया। विभागीय अधिकारियों ने पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है। पशुओं पर लगातार हमलों से ग्रामीण रातभर चौकसी में जुटे रहते हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग द्वारा कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए जा रहे, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने और रात के समय गश्त बढ़ाने की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों और उनके पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




