श्रीराम कथा समापन पर पूज्य संत सम्मेलन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भंडारे में सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

श्रीराम कथा समापन पर पूज्य संत सम्मेलन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भंडारे में सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद
पूरनपुर,पीलीभीत।नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा का हवन पूजन व पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया और सातवीं बरसी के उपलक्ष्य में विशाल पूज्य संत सम्मेलन भी हुआ। जिसमें कथा के समापन पर भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के द्वारा एक नवम्बर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा था। जिसमें शनिवार को हवन पूजन व पूर्णाहुति के साथ श्रीराम कथा का समापन हो गया। इसके अलावा गुरुदेव बाबा रणछोड़दास की सातवीं बरसी के उपलक्ष्य में विशाल पूज्य संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें नैमिष के महामंडलेश्वर सन्तोष दास खाकी, आगरा के चंदनदास, शाहजहांपुर के पूरनदास, फरीदाबाद हरियाणा के बलराम दास, मथुरा के अमरदास, बंडा के प्रेमदास, पुवायां के वासुदेव मुनि, सुखदेव मुनि आदि ने सन्त सम्मेलन में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। पूज्य संत सम्मेलन में हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया। सम्मेलन में हजारो श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सत्संग में विचार सुने। सम्मेलन में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, जिला पंचायत प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, जिला प्रचारक दुष्यंत, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू दीक्षित आदि ने साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर भविष्य में पुनः होने बाले धार्मिक अनुष्ठानों में आने हेतु आग्रह किया तथा आए हुए सभी सन्तों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूज्य संत सम्मेलन के आयोजक बाबा राघवदास का दो शाला ओढ़ाकर एवं तिलक लगाकर भविष्य में ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों को कराने के लिए आशीर्वाद दिया।सम्मेलन के पश्चात मन्दिर के महंत बाबा राघवदास ने भोग लगाकर आए हुए सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया। सम्मेलन में शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर, सीतापुर, आगरा, मथुरा आदि कई जिलों के सन्त महात्माओं ने सम्मेलन में पहुंचकर प्रवचन दिए। धार्मिक समारोह के समापन पर भण्डारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंच का संचालन अधिवक्ता सरोज कुमार बाजपेई ने किया। सन्त सम्मेलन में बाबा राघवदास, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, मुनीष चंद्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, राकेश द्विवेदी, खान सिंह राठौर, कामता प्रसाद वर्मा, डालचंद वर्मा, मुनेंद्रपाल सागर, मथुरा प्रसाद वर्मा, सुरेशचंद्र राठौर, रामकिशोर मौर्य, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, राधाकृष्ण कुशवाहा, कुंदन सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, आकाश, हिमांशु, सक्षम सहित हजारों लोग मौजूद रहे और सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।




