होने वाले पति को लगा करारा झटका, युवती ने प्रेमी को ही बना लिया जीवनसाथी..
पूरनपुर, पीलीभीत।
जमाना बदल रहा है, सोच बदल रही है और अब प्यार भी किसी कैलेंडर की तारीख देखकर नहीं होता—कभी शादी के पहले परवान चढ़ता है तो कभी शादी के बाद दिल में दस्तक दे देता है। आजकल रिश्तों का रंग और जमाने का ढंग दोनों तेजी से बदल रहे हैं। कभी-कभी हालात ऐसे बन जाते हैं कि लोग प्यार और परिवार के बीच उलझ जाते हैं—और कई बार फैसले ऐसे ले बैठते हैं, जिनसे पूरा समाज हैरान रह जाता है। इसी तरह सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की तैयारियों के बीच घर में खुशियों का माहौल था। सुबह मंडप सज रहा था, रिश्तेदार आते-जाते दिख रहे थे, लेकिन इसी बीच ऐसा मोड़ आया जिसने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए। शादी के दिन ही दुल्हन बनने जा रही युवती अचानक घर से गायब हो गई। कुछ ही देर में पता चला कि वह अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो चुकी है।परिवार के लोगों ने युवती को आस-पड़ोस, रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घबराए स्वजन तुरंत थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी खीरी जिले के पालिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तय हुई थी। 30 नवंबर को युवती की एक मंदिर में जयमाला का कार्यक्रम निर्धारित था। इसी बीच रविवार सुबह अपने गांव के ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिशक गई। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार युवक अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों के चेहरे पर जहां मायूसी है, वहीं गांव में यह “भागने वाली प्रेम कथा” चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की तलाश की जा रही है।
——————————————————–