यूपी

रेलवे पुलिस की बड़ी सफलता: 18 साल से फरार वारण्टी जब्बार अली गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के अभियान में जीआरपी लखीमपुर की कार्रवाई, लूट के मामले में था वांछित

रेलवे पुलिस की बड़ी सफलता: 18 साल से फरार वारण्टी जब्बार अली गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के अभियान में जीआरपी लखीमपुर की कार्रवाई, लूट के मामले में था वांछित

लखीमपुर खीरी।अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे उ0प्र0 लखनऊ तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन में रेलवे क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट, जहरखुरानी तथा मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चल रहे इस अभियान के दौरान पुलिस ने 18 वर्ष से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त जब्बार अली पुत्र अकबर अली को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय महोदय के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह थाना जीआरपी लखीमपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 सुधेश कुमार मय हमराह पुलिस बल ने दिनांक 04 नवम्बर 2025 को वारण्टी अभियुक्त जब्बार अली को उसके घर के पास खुले मैदान, मोहल्ला हिदायतनगर थाना कोतवाली सदर जिला लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त जब्बार अली निवासी वार्ड नं0-05 मोहल्ला माला थाना सिंगाही जिला खीरी (वर्तमान पता हिदायतनगर) के विरुद्ध थाना जीआरपी लखीमपुर में मु0अ0सं0-127/06 धारा 392/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत है। उक्त वाद संख्या 160/07 में वह न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम लखीमपुर खीरी के समक्ष वारण्टी घोषित था।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुधेश कुमार, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार एवं कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश कर दिया। रेलवे पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!