पुलिस-पंचायत सब फेल: बेटे की उम्र के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी चार बच्चो की अम्मा
मोहब्बत

पुलिस-पंचायत सब फेल: बेटे की उम्र के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी चार बच्चो की अम्मा
इश्क में मदहोश महिला के चेहरे पर पड़ी झुर्रियां, पंचायत में नहीं निपटा मामला, मायके गई महिला
पीलीभीत। प्यार की कोई उम्र, सीमा समय नहीं होती। कब किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, यह लाइने चरितार्थ साबित हुई हैं।जब किसी के दिमाग पर इश्क का भूत सवार हो जाए तो फिर उम्र और जात-पात के बंधन भी टूटते देर नहीं लगती। ऐसा ही एक मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया जब चार बच्चों की मां को बेटे की उम्र के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। पंचायत में पुलिस और ग्रामीणों के समझाने के बावजूद वह पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई तो उसको मायके भेज दिया गया। मां की करतूत से चारों बच्चे, पति और ससुराल के लोग काफी शर्मिंदा है। अजब प्रेम की गजब कहानी का पूरा किस्सा सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र का है। किसी ने सच कहा है प्यार अंधा होता है लेकिन ये मामला अपने आप में अनोखा है। असल में थाना क्षेत्र के ग्रामीण की शादी लगभग 15 साल पहले खुटार की महिला से हुई थी। सुखद वैवाहिक जीवन बीतने के बाद दंपती के चार बच्चे भी हुए। रोजी रोटी की तलाश में अक्सर पति पूरा दिन घर से बाहर रहकर काम करने लगे। थकान मिटाने के लिए शराब की लत में घिर गए। शाम बिना बातचीत की कमी पत्नी को अखरने लगी। पास में एंड्रॉयड फोन होने पर फिल्मी अंदाज में उसको पड़ोस के ही रहने वाले बेटे की उम्र के लड़के से इश्क हो गया। बेरोजगार लड़का और महिला दिन भर फोन से बात कर इश्क की बाजार में समय बिताने लगे। समय के साथ दोनों ने एक साथ जिंदगी बताने का फैसला कर लिया। धीरे-धीरे मामला गांव में फैल गया। फालतू के चक्कर में पड़ने को लेकर किसी ने इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। कई बार पति ने भी पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते रंगे हाथ पकड़ा। बच्चों की परवरिश और परिवार ने टूटने के डर से वह काफी हद तक शांत रहा। शुक्रवार प्रेम का लावा फट गया। इसके बाद महिला अपने ससुराल के किनारे रहने वाले प्रेमी के घर पहुंच गई। इससे गांव में काफी हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीणों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद वह पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। महिला अपने प्रेमी के साथ भी जिंदगी बिताने की बात पर अड़ी रही। घंटो चले प्रयास के बाद मामला न सुलझने पर महिला को उसके मायके पक्ष को सौंप दिया गया। पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया महिला चार बच्चों की मां है। वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर पड़ी थी। उसे मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया गया है।




