प्रेरक महिलाओं को मिला सम्मान, गांधी प्रेक्षागृह में हुआ “अनन्ता” कार्यक्रम
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आयोजित समारोह में मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास रहे मुख्य अतिथि

प्रेरक महिलाओं को मिला सम्मान, गांधी प्रेक्षागृह में हुआ “अनन्ता” कार्यक्रम
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आयोजित समारोह में मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास रहे मुख्य अतिथि
पीलीभीत।मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत सोमवार को गांधी प्रेक्षागृह पीलीभीत में महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में प्रेरक भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से “अनन्ता – प्रेरक महिलाओं की पहचान व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को निरंतर जागरूक करने के लिए विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला चलाई जा रही है।आज का अनन्ता कार्यक्रम उन महिलाओं को सम्मानित करने का प्रयास है, जिन्होंने अपने जीवन के संघर्षों से समाज को नई दिशा दी है, उन्होंने कहा।मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास ने कहा कि “जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। परिस्थितियों से डरने के बजाय हमें उनका सामना करना चाहिए और सफलता की ओर बढ़ते रहना चाहिए।वहीं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि किसी स्थान पर परेशान किया जाए तो डरने की नहीं, बल्कि आवाज उठाने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी साधन हैं।जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि “शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। शिक्षित समाज ही हर कठिनाई का डटकर सामना कर सकता है।कार्यक्रम में डॉ. रूपल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका सुमन देवी एवं अन्य प्रेरक महिलाओं ने अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानियाँ साझा कीं।इस दौरान खेल,शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में विभा मिश्रा,बीनू, प्रगति,विमला,गीता कुमारी, कुसुमा देवी और मनन्या पांडेय शामिल रहीं।कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने किया।कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक, रमनदीप कौर,निर्वान सिंह सहित महिला कल्याण विभाग का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।




