Uncategorized

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह के पूरनपुर आगमन पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह के पूरनपुर आगमन पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र

पूरनपुर,पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान गंगा राइस मिल पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह का भव्य स्वागत किया। चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए पूरनपुर आगमन पर हार्दिक स्वागत व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, ब्लॉक प्रमुख पति अपूर्व सिंह, सभासद सौरभ सक्सेना ‘रासू’, सभासद पति हरिओम वाल्मीकि, नरेश पाल सिंह, नगर उपाध्यक्ष एडवोकेट उपेंद्र भारती, नगर मंत्री अंकित वाल्मीकि, नगर कार्यकारिणी सदस्य रितेश गुप्ता, गौरव पाण्डेय, विवेक तिवारी, अचल मोहन पाण्डेय सहित नगर के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पूरनपुर आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट की और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं और संगठन की रीढ़ हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क को प्राथमिकता देने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।पूरनपुर नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता और संगठनात्मक ऊर्जा का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!