लोकल न्यूज़

पूरनपुर में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन

 

पू
पूरनपुर (पीलीभीत)। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन तहसील मुख्यालय पर धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
नगर पालिका परिषद पूरनपुर की ओर से आयोजित इस दौड़ की शुरुआत नगर के प्रमुख मार्ग से की गई। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने हरी झंडी दिखाकर “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाए और सरदार पटेल के आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित, भाजपा पदाधिकारी, नगर पालिका कर्मचारी एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।विधायक बाबूराम पासवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड बनाया। आज का यह आयोजन उनके योगदान को याद करने और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रतीक है।कार्यक्रम के समापन पर नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को पानी की बोतलें और बिस्कुट वितरित किए। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं, सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और विकास में योगदान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।“रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम शांति, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!