यूपी

पेंटून पुल निर्माण में देरी से ग्रामीणों में नाराजगी,

पेंटून पुल निर्माण में देरी से ग्रामीणों में नाराजगी,

पूरनपुर,पीलीभीत।ट्रांस शारदा क्षेत्र के धनाराघाट पर आवागमन की सुविधा के लिए हर वर्ष बनाये जाने वाले पैंटून पुल के निर्माण में इस बार भी देरी हो रही है। निर्धारित समय सीमा बीत जाने और टेंडर स्वीकृत हो जाने के बावजूद अब तक पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इस कारण नदी पार करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हर वर्ष 15 अक्टूबर तक पुल निर्माण पूर्ण कर आवागमन शुरू करने के शासन के स्पष्ट निर्देश होते हैं। इसके बावजूद अब नवंबर मध्य आने को है और पुल निर्माण का कार्य ठप पड़ा हुआ है। शारदा नदी पर पड़ने वाले इस पुल के माध्यम से पूरनपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों कबीरगंज, राणाप्रतापनगर नहरोसा, अशोक नगर सहित एक दर्जन गांवो के ग्रामीण पूरनपुर, पीलीभीत और अन्य कस्बों तक पहुँचते हैं। पुल न लगने से लोगों पलिया होकर लगभग 130 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पुल न होने से गन्ना, धान, खाद्यान्न व अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में कठिनाई हो रही है। स्कूल व कार्यालय जाने वाले लोग भी बेहद परेशान हैं। कई बार स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से शिकायतें की गईं, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अनुमोदन के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पीईडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि स्वीकृति मिलते ही शारदा नदी पर पुल निर्माण आरंभ होगा और शीघ्र ही आवागमन बहाल किया जाएगा।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो समाधान दिवस में सामूहिक रूप से शिकायत करेंगे। लोगों की मांग है कि शासन देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!