यूपी

पानी की टंकी अधूरी, सड़कें खोदीं, विरोध पर लौटी टीम

पानी की टंकी अधूरी, सड़कें खोदीं, विरोध पर लौटी टीम

पीलीभीत। घुंघचाई थाना क्षेत्र के ग्राम कसगंजा में हर घर जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन अब तक अधूरा पड़ा है। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था द्वारा गांव में वॉटर पाइपलाइन डालने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोद दी गईं। सड़कें खोदे जाने के बाद उनकी मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जब संस्था के पदाधिकारी दोबारा पाइपलाइन डालने के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों — सुमित मिश्रा, कृष्ण गोपाल मिश्रा और मुकेश मिश्रा सहित कई लोगों — ने सड़क खोदने का विरोध किया। विरोध के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।सूचना पर पहुंचे सक्षम अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में ग्रामीण कृष्ण गोपाल मिश्रा की आपत्तियाँ सही पाई गईं। पाया गया कि पहले से खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है और ओवरहेड टैंक तक जाने का रास्ता भी तालाब के कारण जर्जर व दुर्गम है।ग्रामीणों ने मांग की है कि पहले पानी की टंकी और ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए, उसके बाद ही पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!