नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने किया हॉकी शताब्दी मैच का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने किया हॉकी शताब्दी मैच का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
पूरनपुर,पीलीभीत। डायमंड हाकी क्लब के द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर हॉकी इंडिया के 100 साल पूर्ण होने पर एक मैत्री हॉकी मैच पब्लिक इंटर कॉलेज वर्सेस डायमंड हॉकी क्लब के मध्य खेला गया जो काफी संघर्ष पूर्ण रहा इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच को प्रारंभ कराया इस मैच को पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम ने 02-01 के अंतर से मैच जीता क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने बताया की 100 साल सफल पूर्ण होने पर पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा है और इन 100 सालों में भारतीय हॉकी को काफी पहचान मिली उन्होंने इन वर्षों में ओलंपिक हॉकी में काफी गोल्ड मेडल एवं वर्ल्ड कप विजेता रहे हैं और इन 100 सालों में भारत ने मेजर ध्यानचंद जैसे महान हॉकी खिलाड़ी दिए हैं उनके जैसे न जाने कितने भारतीय खिलाड़ियों ने हॉकी को नयी पहचान दी है 100 वर्ष पूर्ण होने पर आज हम सब लोग पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र हुए और एक खिलाड़ी की वेशभूषा में मैदान पर उतरकर हॉकी इंडिया के 100 साल पूर्ण होने पर एक तरह का जश्न मनाया।इस अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश गौतम, डायमंड क्लब के सचिव नरेश आजाद, पूर्व सभासद घासीराम आजाद, पूर्व सभासद आलोक सक्सेना, राजीव सक्सेना एडवोकेट, अमन सक्सैना, विकास गुप्ता, नितिन सक्सेना एडवोकेट, वासु सक्सेना, दिनेश आजाद, सावन आजाद, सलिल आजाद, रोहित आजाद, राजा भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।




