लकड़ी से लदी टैक्टर ट्राली मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

लकड़ी से लदी टैक्टर ट्राली मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
अमरिया थाना क्षेत्र के गांव माधौपुर में स्थित धर्म कांटे के पास मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इलाज के लिए स्वजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए हैं। गांव पिंजरा बमनपुरी निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद मोनिश शनिवार लगभग दस बजे अपने घर से मोटरसाइकिल द्वारा अमरिया में लगे जैकेट के कारखाने में सिलाई का काम करने जा रहा था रास्ते में माधौपुर गांव के पास धर्म कांटे से तौल कराकर नीचे उतर रही लकड़ी से भरी टैक्टर ट्राली एवं बाइक में टक्कर हो गई बाइक सवार ट्राली के नीचे फंस गया जिसमें उसके सिर व पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं । टैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।




