क्राइमयूपी

संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला किशोर, एक दिन पहले नोएडा से लौटा था घर

 

पूरनपुर/हजारा, पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र के गांव अशोक नगर के मौजा नई बस्ती निवासी 17 वर्षीय सनी पुत्र गुडानंद मिस्त्री की आत्महत्या की घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। किशोर का शव शुक्रवार सुबह गांव के पास स्थित शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया हैस्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सनी गुरुवार रात घर से बाहर निकला था। सुबह लगभग पांच बजे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकता शव देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल अन्य ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर चौकी पुलिस व हजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।परिजनों ने बताया कि सनी एक दिन पहले ही नोएडा में काम करने के बाद घर लौटा था। गुरुवार रात किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गया। स्वजन ने रात में उसकी तलाश भी की लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवार के बयान, मोबाइल फोन व अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।गांव में किशोर की मौत को लेकर शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव के कारण युवा आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाए जाएं और युवाओं को परामर्श व मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!