जनशिकायत निस्तारण में पीलीभीत पुलिस अव्वल, पूरे प्रदेश में नंबर वन
आईजीआरएस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

जनशिकायत निस्तारण में पीलीभीत पुलिस अव्वल, पूरे प्रदेश में नंबर वन
आईजीआरएस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
पीलीभीत।जनपद पीलीभीत ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य का परचम लहराया है। शासन की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) निस्तारण व्यवस्था में पीलीभीत पुलिस ने प्रदेश के अन्य जनपदों को पछाड़ते हुए 15 थानों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन में जिले के सभी थानों को प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच एवं शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। उनके दिशा-निर्देशन में सभी थानों द्वारा समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करते हुए नागरिकों की शिकायतों का समाधान किया गया।रैंकिंग में 15 थाने अव्वल प्रदेश स्तर पर प्राप्त क्रम में पीलीभीत के 15 थाने, दियूरिया कला,न्यूरिया, बीसलपुर, सुनगढ़ी, बरखेड़ा, कोतवाली,माधोटांडा,गजरौला,
बिलसंडा, अमरिया,सेहरामऊ उत्तरी, हजारा, करेली घुंघचाई,
महिला थाना,सभी ने 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर “प्रदेश में प्रथम स्थान” हासिल किया।अपर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित,उक्त उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आईजीआरएस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह दहिया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक का संदेश
एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जन शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। यह उपलब्धि जनपद पीलीभीत की टीम भावना और जनता की सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।जनपद पीलीभीत की उपलब्धि यह सफलता न केवल जिले की पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाने वाली है, बल्कि पूरे प्रदेश में पीलीभीत पुलिस की कार्यकुशलता का उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।




