यूपी

जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला बरखेड़ा का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला बरखेड़ा का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को नगर पंचायत बरखेड़ा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निराश्रित पशुओं के लिए भूसे, पानी, साफ-सफाई और देखभाल की व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया।गौशाला में कुल 195 गोवंश पाए गए। निरीक्षण के दौरान एक गाय बीमार मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक को तत्काल उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी गोवंशों की नियमित स्वास्थ्य जांच और देखभाल सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने गोवंश की नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया को नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कान्हा गौशाला को आदर्श गौशाला के रूप में विकसित किया जाए ताकि यह अन्य गौशालाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे और हरे चारे की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। गौशाला में भूसा कम पाया जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल इसकी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने गोबर गैस प्लांट बंद पाए जाने पर उसे शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिए तथा गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने का आदेश दिया।साथ ही नगर पंचायत को निर्देशित किया कि निराश्रित गौवंशों को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया जाए और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष, पशु चिकित्सक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!