यूपी

हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आला-कत्ल बरामद

हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आला-कत्ल बरामद

पूरनपुर,पीलीभीत।जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त रामबहादुर पुत्र नेेेेेतलाल निवासी ग्राम कंधे चौरा को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त आला-कत्ल (लकड़ी की पटरी) भी बरामद की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 नवम्बर 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम कंधे चौरा निवासी रामबहादुर ने अपनी पत्नी अनिता को अवैध संबंधों के शक में लकड़ी की पटरी से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान अनिता की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के भाई प्रेमपाल उर्फ़ रजनीश की तहरीर पर मुकदमा संख्या 665/25 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पंजीकृत किया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक भुवन कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध थाना पूरनपुर में मुकदमा संख्या 826/2017 धारा 323/324/504 पंजीकृत है।गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अपराध अशोक कुमार, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल वरुण राणा, कांस्टेबल रामजी शर्मा,रवि सिंह और अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!