यूपी

एसएसबी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली मैराथन, साइकिल और मोटरसाइकिल रैली

एसएसबी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली मैराथन, साइकिल और मोटरसाइकिल रैली

हजारा,पीलीभीत।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पीलीभीत द्वारा मंगलवार को एकता और अखंडता का संदेश देते हुए साइकिल रैली, मैराथन तथा मोटरसाइकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम कंपनी कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन एवं सहायक कमांडेंट दीपक सांगवान के नेतृत्व में सीमा चौकी कमलापुरी से प्रारंभ होकर खजुरिया बाजार तक संपन्न हुआ। रैली में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, ग्राम प्रधान गुरबाज सिंह, स्कूली बच्चों, अध्यापकगणों तथा एसएसबी के जवानों ने भाग लिया।प्रतिभागियों ने भारत माता की जय सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें” और इंकलाब जिंदाबाद जैसे जोशीले नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और समरसता के प्रति जनजागरण फैलाना तथा युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रबल करना था।कार्यक्रम के अंत में सहायक कमांडेंट दीपक सांगवान ने सभी प्रतिभागियों, नागरिकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी के इस आयोजन ने क्षेत्रवासियों में देशप्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रसारित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!