धनाराघाट मार्ग पर मिट्टी से भरे डंपर ने मारी बाइक को टक्कर
बाइक सवार अली सुरक्षित, मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त
धनाराघाट मार्ग पर मिट्टी से भरे डंपर ने मारी बाइक को टक्कर
बाइक सवार अली सुरक्षित, मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पूरनपुर,पीलीभीत।शनिवार को शेरपुर कलां–धनाराघाट रोड पर एक मिट्टी से लदा डंपर हादसे का कारण बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर तेज रफ्तार में चल रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार अली निवासी शेरपुर कलां को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सड़क किनारे जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बाइक सवार अली को गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पहुंचकर घायल युवक को संभाला और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। आसपास के लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अवैध मिट्टी ढोने वाले डंपर लगातार दिन-रात दौड़ते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण डंपर चालकों के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों ने मौके पर ही नाराजगी जताते हुए कहा कि इस सड़क पर बिना रोकटोक भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे न केवल सड़क टूट रही है, बल्कि पैदल चलने वालों और बाइक सवारों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ी हुई है। उन्होंने संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।हादसे के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण और अवैध खनन की जांच की मांग जोर पकड़ रही है।




