यूपी

बरेली हवाई अड्डे का नामकरण श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के नाम पर करने की मांग

मनजीत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम पत्र

बरेली हवाई अड्डे का नामकरण श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के नाम पर करने की मांग

मनजीत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम पत्र

पीलीभीत।लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बरेली हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के नाम पर रखने और बरेली से अमृतसर साहिब तक हवाई सेवा शुरू करने की मांग की।मनजीत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक जिलों में सिख समाज की आबादी काफी अधिक है। यहां के सिख समाज की धार्मिक आस्था का केंद्र श्री दरबार साहिब,श्री अमृतसर है। तराई क्षेत्र के लोगों के पारिवारिक और धार्मिक संबंध पंजाब के विभिन्न जिलों से जुड़े हुए हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में तराई क्षेत्र के सिख समाज के लोगों को सुख-दुख के अवसरों पर या श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए रेल या सड़क मार्ग से लंबी यात्रा करनी पड़ती है क्योंकि बरेली से श्री अमृतसर के लिए कोई सीधी हवाई सेवा नहीं है।मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक पत्र प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सौंपा है, जिसमें बरेली हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के नाम पर करने और बरेली से अमृतसर तक हवाई सेवा शुरू करने की मांग की गई है।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आश्वासन दिया है कि इस पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को शीघ्र अवगत कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!