Uncategorized

असम हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम

दुर्घटना

असम हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम

पूरनपुर/पीलीभीतघर वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान सीएचसी पहुंचे घायल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिवार और गांव के काफी लोग पहुंच गए। अचानक हुई घटना से सभी का रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर निवासी शिवम सिंह 30 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह बुधवार पूरनपुर से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पूरनपुर खुटार हाइवे चीनीमिल के पास पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। लहू-लुहान अवस्था में हाईवे पर पड़े युवक को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी लाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगने के बाद परिवार और रिश्तेदार भी पहुंच गए। अचानक हुए हादसे को लेकर सभी का रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!