यूपी

विकासखंड पूरनपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ और कर्मचारियों ने एकता के प्रतीक सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

विकासखंड पूरनपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ और कर्मचारियों ने एकता के प्रतीक सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

पूरनपुर,पीलीभीत।भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के शिल्पकार और देश की एकता के प्रणेता भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को विकासखंड पूरनपुर में बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक परिसर देशभक्ति और एकता के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पूरनपुर तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके जीवन व कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्लॉक के सभी सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक कर्मचारी व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय और अदम्य साहस से भारत को एक सूत्र में पिरोया। आज का भारत, उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व का प्रत्यक्ष परिणाम है। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर देश की अखंडता और भाईचारे को बनाए रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने कहा की सरदार पटेल ने जिस मजबूत इच्छाशक्ति और एकता की भावना से देश की रियासतों को जोड़ा, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें भी समाज और राष्ट्र निर्माण में उसी समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए।”कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर ब्लॉक परिसर में देशभक्ति गीतों की धुनों से वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।इस दौरान सचिव राजेश गौतम, सौरभ गंगवार,विजय कुमार, सुरेश वर्मा,अखिलेश गुप्ता,नागेंद्र कुमार,पंकज आर्य,मंजुल कुमार, विशाल कुमार,सहित ब्लॉक के सभी सचिव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!