यूपी

थाना माधोटांडा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

छात्रों ने ली साइबर अपराध से सतर्क रहने की शपथ

थाना माधोटांडा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

छात्रों ने ली साइबर अपराध से सतर्क रहने की शपथ

पूरनपुर,पीलीभीत।
थाना माधोटांडा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में थाना माधोटांडा की साइबर टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। टीम ने छात्रों को बताया कि फिशिंग कॉल, फेक लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड जैसी घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिनसे सतर्क रहना आवश्यक है। विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी गई ताकि वे किसी भी साइबर अपराध की शिकायत आसानी से कर सकें।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और साइबर अपराध से सतर्क रहने की शपथ भी ली। कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति भी जागरूकता दी गई। पुलिस टीम ने सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन (1090, 181), पुलिस आपात सेवा (112), स्वास्थ्य सेवाएँ (102, 108) व चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के उपयोग की जानकारी देकर सभी को सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रेरित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!