यूपी

थाना हजारा पुलिस ने मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया

थाना हजारा पुलिस ने मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया

पीलीभीत।एसपी पीलीभीत के निर्देशन में मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत थाना हजारा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर बालिकाओं और महिलाओं को महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया।इस दौरान पुलिस ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा कानूनों और अपने अधिकारों के प्रति जानकारी दी। बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में वे पुलिस से तुरंत संपर्क कर सकती हैं।थाना प्रभारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5 अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अभियान से क्षेत्र की महिलाएं न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुईं, बल्कि साइबर अपराध और अन्य तरह के अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी शिक्षित हुईं।क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे सुरक्षित महसूस करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!