यूपी

थाना हजारा की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

थाना हजारा की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश – शासन की योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

हजारा,पीलीभीत। बृहस्पतिवार को थाना हजारा, जनपद पीलीभीत की मिशन शक्ति टीम को मिशन शक्ति अभियान फेस–5 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व से अवगत कराया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था।टीम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सम्मान की रक्षा करना है। इस दौरान महिलाओं को यह भी समझाया गया कि वे समाज में अपने अधिकारों को पहचानें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बिना झिझक पुलिस और प्रशासन की मदद लें।टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सरकार की कई जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया गया, जिनका लाभ वे सीधे ले सकती हैं। इनमें प्रमुख योजनाएं शामिल थीं,विधवा पेंशन योजना,विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु।वृद्धावस्था पेंशन योजना,वृद्धजनों के लिए मासिक पेंशन सुविधा। सुकन्या समृद्धि योजना – बालिकाओं के भविष्य हेतु बचत योजना।प्रधानमंत्री आवास योजना – आवासविहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की योजना।उज्ज्वला योजना – महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करने की पहल।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना – गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना – परिवार के मुखिया की मृत्यु पर आर्थिक सहायता।प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) – निशुल्क स्वास्थ्य बीमा सुविधा। नशा मुक्ति भारत अभियान – समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने की दिशा में कदम।मिशन शक्ति टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या में महिलाएं व बालिकाएं निम्न हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं,वूमेन पावर लाइन – 1090,महिला हेल्पलाइन – 181,पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, स्वास्थ्य सेवा – 102, 108,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076,चाइल्ड लाइन – 1098,.साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 इन नंबरों की सहायता से महिलाएं अपनी समस्या को सीधे संबंधित विभाग तक पहुँचा सकती हैं।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को यातायात के नियमों, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए जरूरी उपायों की जानकारी भी दी। बताया गया कि हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशे में वाहन न चलाएं और यातायात संकेतों का पालन करें।मिशन शक्ति टीम ने कहा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के हर वर्ग को महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।”इस अवसर पर थाना हजारा के पुलिसकर्मियों, महिला बीट अधिकारियों, स्थानीय आशा बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, छात्राओं और ग्रामवासी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं से यह भी अपील की गई कि वे इन जानकारियों को अपने घरों और मोहल्लों में अन्य महिलाओं तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!