लोकल न्यूज़

थाना घुंघचाई में हुई जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया

एसपी पीलीभीत के निर्देशन में पुलिस कर रही जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण

थाना घुंघचाई में हुई जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया

एसपी पीलीभीत के निर्देशन में पुलिस कर रही जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण

पूरनपुर,पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुंघचाई में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा थाना परिसर में पहुंचे आमजन की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना गया और समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।
जनसुनवाई में विभिन्न गांवों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, शांति- व्यवस्था तथा थाना संबंधी शिकायतों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। थाना प्रभारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनते हुए सम्बंधित मामलों में त्वरित और न्यायोचित निस्तारण का भरोसा दिलाया।उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही लोगों से अपील की कि वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे थाना या पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा व नशा मुक्ति जैसे विषयों पर भी संक्षिप्त रूप से जागरूक किया।थाना प्रभारी ने कहा कि – “जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को नजदीक से समझकर शीघ्र समाधान करना है, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और समन्वय मजबूत हो सके।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!