यूपी

तीन वांछित अभियुक्तों को हजारा पुलिस ने दबोचा

थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम को मिली बड़ी सफलता न्यायालय में किया गया पेश

तीन वांछित अभियुक्तों को हजारा पुलिस ने दबोचा

थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम को मिली बड़ी सफलता न्यायालय में किया गया पेश

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक परमार्थ पीलीभीत एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान वांछित अपराधी पकड़ो अभियान के तहत थाना हजारा पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।थाना हजारा के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंटों में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त,गुरमेश सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी ग्राम दिल्ला नं.04 थाना हजारा, जनपद पीलीभीत।
वाद संख्या 4243/2019, धारा 379/411 भादवि व 26/41/42 फॉरेस्ट एक्ट में वांछित। भगवान सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी नियाम घाघरघाट (बाजारघाट कालोनी), थाना हजारा।वाद संख्या 1630/2016, न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पीलीभीत के आदेशानुसार वांछित। दर्शन सिंह पुत्र ठहल सिंह, निवासी ग्राम दिल्ला नं.04 थाना हजारा।वाद संख्या 4061/16, धारा 323/504/506 भादवि व 17.10.2025 वारंट तामील हेतु वांछित।तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!