यूपी

टंकी से टोटी गायब होने से पानी की हो रही बर्बादी, जिम्मेदार मौन

टंकी से टोटी गायब होने से पानी की हो रही बर्बादी, जिम्मेदार मौन

गोरा,पीलीभीत।गांवों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाई जा रही टंकियों की हालत अब लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनेगा में नई टंकी का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन ठेकेदार की अनदेखी के चलते टंकियों से जुड़ी पाइप लाइनों में टोटी तक नहीं लगाई गई।इस लापरवाही के कारण दिनभर टंकी का पानी खुले पाइपों से बहकर सड़कों और गलियों में फैल रहा है। नालियों में पानी भरने से जहां जलभराव की स्थिति बन रही है, वहीं साफ पानी की बर्बादी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।गांव में जलभराव की स्थिति, ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि टंकी का मोटर रोजाना चलाया जाता है, लेकिन पाइपों के सिरों पर टोटी न होने के कारण पानी लगातार बहता रहता है। जिससे जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैल रही है। कई स्थानों पर पाइप खुले पड़े हैं, जिनसे पानी बेकार बह रहा है।रामप्रसाद, ग्रामीण सरकार तो गांव को बेहतर बनाने में लगी है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से पानी बर्बाद हो रहा है।फैजान ने बताया “अगर पाइप में टोटी लगा दी जाए तो पानी बचेगा, लेकिन ठेकेदार ध्यान ही नहीं दे रहे।लल्ला ने बताया“हर दिन टंकी चलती है, लेकिन घरों तक सही पानी नहीं पहुंच रहा। सारा पानी सड़क पर बह रहा है।जिम्मेदारों का रवैया उदासीन
गांव वालों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग को दी गई, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ठेकेदार की लापरवाही से लाखों लीटर पानी व्यर्थ जा रहा है, जबकि सरकार हर बूंद बचाने का संदेश दे रही है।गांव में नई टंकी बनने से ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब स्वच्छ पानी की आपूर्ति होगी, लेकिन टोटी न लगने की वजह से पूरी योजना अधूरी रह गई है। लगातार बहते पानी से गांव की सड़कों पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बन रही है।एक ओर सरकार गांवों को स्वच्छ व जलसंचयन के प्रति जागरूक बनाने में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर ठेकेदारों की लापरवाही से योजनाओं का उद्देश्य ही विफल होता नजर आ रहा है। अगर समय रहते जल निगम या ग्राम पंचायत ने ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में धनेगा गांव में जलभराव और पानी की कमी दोनों ही गंभीर समस्या बन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!