टंडोला शेरपुर सड़क लाखों की लागत बनी एक साल में ही उखड़ी
राहगीर बोले, घटिया सामग्री से हुआ निर्माण

टंडोला शेरपुर सड़क लाखों की लागत बनी एक साल में ही उखड़ी
राहगीर बोले, घटिया सामग्री से हुआ निर्माण
पूरनपुर,पीलीभीत। लाखों रुपये की लागत से पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्मित शेरपुर कलां-टंडोला मार्ग की सड़क एक वर्ष भी नहीं टिक सकी।सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।राहगीरों ने बताया कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया था।निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिसके कारण सड़क बारिश और ट्रैफिक के दबाव को झेल नहीं सकी। स्थानीय लोगों ने विभागीय जांच की मांग की है और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।एक स्थानीय निवासी ने बताया, “सड़क बनने के बाद हमें लगा कि अब सफर आसान होगा, लेकिन एक साल में ही हालत पहले से भी खराब हो गई। घटिया निर्माण के कारण हर दिन हादसे का डर बना रहता है।”दूसरे ग्रामीण ने कहा, “हम चाहते हैं कि इसकी जांच हो और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो।ग्रामीणों की शिकायतों के बाद उम्मीद है कि पीडब्लूडी विभाग मौके का निरीक्षण कर पुनः मरम्मत कार्य शुरू कर सकता है। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम गठित की जा सकती है।




