यूपी

सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मातृशक्ति का उत्सव

विशिष्ट माताओं का सम्मान, प्रश्नोत्तरी एवं पंच परिवर्तन संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ सप्तशक्ति संगम

सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मातृशक्ति का उत्सव

विशिष्ट माताओं का सम्मान, प्रश्नोत्तरी एवं पंच परिवर्तन संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ सप्तशक्ति संगम

पूरनपुर, पीलीभीत।
नगर के आर एस आर डी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा मानसी सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर के मुख्य अतिथि रंजना तोमर, प्रोफेसर गन्ना कृषक महाविद्यालय और मुख्य वक्ता डॉ. नीरांजना शर्मा, प्रधानाध्यापिका कंपोजिट विद्यालय चाॅट फिरोजपुर रही। विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता की धर्मपत्नी चंदा गुप्ता ने अध्यक्षा का स्वागत शॉल ओढ़ाकर और स्मृतिचिन्ह देकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, अनावरण और माल्यार्पण के साथ किया। शिक्षिका संजीता सिंह ने प्रस्तावना में सप्त शक्तियों और पंच परिवर्तन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका डॉ. नीरांजना शर्मा ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण पर भारतीय दृष्टि से अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि डॉ. रंजना तोमर ने भारत के विकास में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में छात्राओं ने भारत की महान विभूतियों जैसे महारानी दुर्गावती, माता अहिल्याबाई होलकर और प्रथम महिला पायलट कैप्टन व्योमिका सिंह के स्वरूपों की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में छात्राओं के लिए माताओं के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम और द्वितीय रैंक प्राप्त माताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। विशिष्ट मातृशक्ति के सम्मान हेतु शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा की धर्मपत्नी गुरमीत कौर एवं मीना गुप्ता का सम्मान अभिभावक शिखा अग्निहोत्री और शालू वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा मानसी सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन में नागरिक कर्त्तव्य विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गौड़ ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संचालन शिक्षिका अंशु व संयोजन संजीता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति, छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर उत्सव को यादगार बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!