सपा नेता धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रेरणा लेकर बढ़े समाजवाद का कारवां
समाजवादी पार्टी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर किया गोष्ठी का आयोजन

सपा नेता धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रेरणा लेकर बढ़े समाजवाद का कारवां
समाजवादी पार्टी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर किया गोष्ठी का आयोजन
पीलीभीत।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर नकटादाना स्थित के.जी.एन.-2 कॉलोनी, लोकसभा चुनाव कार्यालय पीलीभीत में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, समाजवादी नेता और विचारक थे। उन्हें आमतौर पर ‘जेपी’ के नाम से जाना जाता है। वे न केवल भारत की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी सामाजिक बदलाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्षरत रहे।सपा जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान ने कहा लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय राजनीति के ऐसे विरल व्यक्ति थे जिन्होंने सत्ता से दूर रहकर भी देश को झकझोर देने वाला आंदोलन खड़ा किया। वे सच्चे अर्थों में ‘लोकनायक’ थे।जनता के बीच से उठे, जनता के लिए लड़े और जनहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
वहीं बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष

धनपति वर्मा एडवोकेट ने अपने विचार रखते हुए कहा जयप्रकाश नारायण जिन्हें सम्मानपूर्वक ‘जेपी’ कहा जाता है, भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और राजनेता थे। वे स्वतंत्रता संग्राम, समाजवाद और बाद में राजनीतिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनांदोलन के लिए प्रसिद्ध रहे। उनके अनुकरणीय नेतृत्व और त्याग के कारण ही उन्हें ‘लोकनायक’ की उपाधि प्राप्त हुई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, मखदूम खान, बालकराम सागर,127 सदर विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी, अमित पाठक एडवोकेट,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू,सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट,विधानसभा बरखेड़ा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट,मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय सचिव लखविंदर सिंह पन्नू,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार,पूर्व नगराध्यक्ष संदीप सक्सेना,सपा युवजन सभा जिला सचिव शेखर यादव, आशीष कुमार, प्रशांत अवस्थी,सपा जिला सचिव महेश पटेल,बरखेड़ा महासचिव नरेश कुमार सागर, अशोक कुमार वर्मा, गुरुप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, मयंक यादव, सुधीर दीक्षित, मो. जफर अंसारी, राजीव कुमार यादव, महेश कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन जयप्रकाश नारायण अमर रहें और समाजवाद जिंदाबाद के नारों के साथ हुआ।




