यूपी

सपा की मासिक बैठक में गरजा जोश — भाजपा की साज़िशों से सतर्क रहने का आह्वान

जगदेव सिंह ‘जग्गा’ बोले – “लोकतंत्र की रक्षा संगठन की सजगता से ही संभव

सपा की मासिक बैठक में गरजा जोश — भाजपा की साज़िशों से सतर्क रहने का आह्वान

जगदेव सिंह ‘जग्गा’ बोले – “लोकतंत्र की रक्षा संगठन की सजगता से ही संभव

पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 129 विधानसभा पूरनपुर में सोमवार को सपा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने शिरकत की। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर जोश और उत्साह से भरा माहौल देखने को मिला जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िशों में लगी है। हमें बूथ-स्तर पर सतर्क रहकर हर षड्यंत्र को नाकाम करना है। समाजवादी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की नियमित निगरानी करें और किसी भी अनियमितता पर तुरंत सजग हों।”उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक बूथ पर नियुक्त किया जाए, ताकि वोटरों की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके।इसके साथ ही उन्होंने पीडीए पंचायतों के आयोजन का भी निर्देश दिया ताकि समाजवादी विचारधारा जन-जन तक पहुंचे।संगठन की सतर्कता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही लोकतंत्र की रक्षा और समाजवादी आंदोलन की मज़बूती की गारंटी है।जगदेव सिंह ‘जग्गा’, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, पीलीभीत।बैठक में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज रही है।उन्होंने कहा कि “आज जब सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है, तब समाजवादियों को हर स्तर पर जनता के बीच जाकर सच्चाई बतानी होगी।बैठक का संचालन एवं अध्यक्षता 129 विधानसभा पूरनपुर अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने किया।
उन्होंने कहा कि “पूरनपुर विधानसभा का हर बूथ अब सपा का किला बनेगा। कार्यकर्ताओं को मिलजुलकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी है।बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से —
पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, राजकुमार राजू, सपा लो.वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अजय भारती, ओमप्रकाश यादव एडवोकेट, दामोदर प्रसाद यादव एडवोकेट, भगवान शरण यादव एडवोकेट, श्री प्रकाश गौतम, मीता सिंह, जेगम खान एडवोकेट, मोहम्मद जाहिद खान, तौफीक अहमद कादरी, आदर्श पांडे, नादिर राजा बरकाती, अहीद खान, रामपाल, अफजाल अंसारी, अरशद हुसैन अंसारी, पुष्पेंद्र यादव, मोहम्मद फाजिल खान, रामस्वरूप पाल, हरिराम यादव, जावेद अली, प्रशांत अवस्थी, अनिकेत शर्मा, पप्पू शाह, जियाउल मुस्तफा, लियाकत, नजमुल हसन खान, रामकृपाल यादव, सुमन सिंह यादव, पूर्व प्रधान समीउद्दीन, नसरुद्दीन, मोहम्मद तुफैल अहमद (जिला अध्यक्ष, मजदूर सभा), दाताराम मौर्य, जसपाल सिंह, मोहम्मद याकूब अंसारी, राजीव राठौर, मोहम्मद आशिक, रजनीश यादव, विजय वर्मा, मनोज वर्मा, शिवकुमार यादव, हाजी रियाजत नूर खान, बेगम खान, निशान अहमद, मोनिश खान, जयप्रकाश, गयासुद्दीन, संतोष कुशवाहा, हाजी रियाजत नूर खान, प्रेम यादव आदि नेतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!