सपा कार्यालय नकटादाना में सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने लिया समाजवाद और एकता का संकल्प

सपा कार्यालय नकटादाना में सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने लिया समाजवाद और एकता का संकल्प
पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार को नकटादाना स्थित केजीएन-2 सपा कार्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता व भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा महान समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की, जबकि संचालन सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, राष्ट्रीय एकता के प्रतीक और स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री थे।उन्होंने खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह में किसानों का नेतृत्व कर ब्रिटिश शासन को झुकने पर मजबूर कर दिया।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और कूटनीति से 562 रियासतों का भारत में विलय कर देश को अखंड स्वरूप प्रदान किया, इसलिए उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा गया।सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव भारत के महान समाजवादी चिंतक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाजवाद को भारतीय राजनीति की मुख्य धारा बनाया।इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, बालकराम सागर, हाजी अकबर अहमद अंसारी,काशीराम सरोज, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, निरंजन गंगवार, धनपति वर्मा एडवोकेट, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने और एकता, समाजवाद तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।




