यूपी

सपा कार्यालय नकटादाना में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा” बोले – नामदेव जी का जीवन समाज में समरसता का संदेश देता है

सपा कार्यालय नकटादाना में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा” बोले – नामदेव जी का जीवन समाज में समरसता का संदेश देता है

पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार रविवार को नकटादाना स्थित केजीएन-2 लोकसभा चुनाव सपा कार्यालय पर संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संत नामदेव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा जी ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी भारत के महान भक्त कवि, संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने भक्ति आंदोलन को नई दिशा दी और समाज में समानता, प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि ईश्वर हर प्राणी में विद्यमान है और सच्ची भक्ति केवल हृदय की शुद्धता व प्रेम से ही संभव है।उन्होंने बताया कि संत नामदेव जी का जन्म नरसी बामनी (महाराष्ट्र) में हुआ था। वे एक दर्जी परिवार से थे और समाज में भेदभाव, पाखंड और असमानता के विरोधी थे।सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी और जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर ने कहा भगवान बाहर नहीं, हमारे अंतरमन में ही निवास करते हैं। सच्चे प्रेम और श्रद्धा से ही उन्हें पाया जा सकता है। संत नामदेव जी ने यह संदेश दिया कि ईश्वर हर जीव में विद्यमान है और बाहरी पूजा से ज्यादा आत्मिक भक्ति का महत्व है।सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर और काशीराम सरोज ने कहा संत शिरोमणि नामदेव जी का मूल संदेश था ईश्वर हर प्राणी में बसता है।वे जाति-पाति, पाखंड और आडंबर के प्रखर विरोधी थे। उन्होंने जीवनभर मानव समानता और भक्ति के मार्ग को सर्वोपरि बताया।कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज, अमित पाठक एडवोकेट,धनपति वर्मा एडवोकेट,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार, बरखेड़ा महासचिव नरेश कुमार सागर, दिनेश कुमार वर्मा, आशीष कुमार वर्मा, महेश कुमार वर्मा, मन्नू मियां, मुनेन्द्र पाल, चमन प्रकाश समेत कई वरिष्ठ समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकस्वर में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समानता, भाईचारे और समाज सुधार के पथ पर चलने वाले संतों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी।संत नामदेव जी का जीवन मानवता की भक्ति और सच्चे प्रेम का प्रतीक है यही संदेश समाज में प्रसारित करना ही उनकी सच्ची जयंती मनाना है। समापन पर जयकारों के साथ गूंज उठा परिसर।संत नामदेव जी अमर रहें”जय समाजवाद।कार्यक्रम का संचालन युवजन सभा पदाधिकारियों ने किया और अंत में सभी ने एकता, समानता एवं मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!