यूपी

सिमरिया घुंघचाई में चला साइबर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

साइबर ठगों से बचाव को ग्रामीण हुए जागरूक, पुलिस टीम ने दी अहम जानकारियां

सिमरिया घुंघचाई में चला साइबर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

साइबर ठगों से बचाव को ग्रामीण हुए जागरूक, पुलिस टीम ने दी अहम जानकारियां

पूरनपुर, पीलीभीत।
साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएं रोकने को पुलिस ने अब ग्रामीण क्षेत्रों का रुख किया है। शहरी क्षेत्रों के साथ ही अब देहात में जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।इस दौरान उन्हें साइबर ठगी कैसे हो रही है, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। किस तरह की तरकीब अपनाकर ठग रुपया निकाल रहे हैं, इस बारे में बताया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम घुंघचाई थाना पुलिस ने क्षेत्र के सिमरिया और घुंघचाई गांव में बुधवार को साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि किस तरह साइबर ठग विभिन्न तरीकों से बैंक खातों, ओटीपी, लिंक या फर्जी कॉल के माध्यम से ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।अभियान के दौरान टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, किसी को भी अपने बैंक खाते, एटीएम, या ओटीपी की जानकारी साझा न करें। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी की घटना होती है, तो तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जानकारियाँ समय-समय पर मिलती रहें तो ठगी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। अभियान में गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। टीम ने अंत में सभी को साइबर सुरक्षा से जुड़ी पर्चियां भी वितरित की। इस मौके पर उपनिरीक्षक अहमद अली कांस्टेबल प्रवीण, चिराग बालियान, महिला कांस्टेबल उपासना दीक्षित मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!