यूपी

सिख समाज पर अभद्र टिप्पणी पर जिला सचिव पवन यादव पदमुक्त जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह “जग्गा” ने की कार्यवाही

सिख समाज पर अभद्र टिप्पणी पर जिला सचिव पवन यादव पदमुक्त जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह “जग्गा” ने की कार्यवाही

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के जिला संगठन के जिला सचिव पद पर कार्यरत पवन यादव निवासी माधोटाडा द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप पर सिख समाज के प्रति की गई अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह “जग्गा” ने कहा कि “पवन यादव की टिप्पणी अत्यंत ही निंदनीय, अमर्यादित और समाज को बांटने वाली है।समाजवादी पार्टी सदा सर्वधर्म सम्मान, सामाजिक एकता और भाईचारे की पक्षधर रही है। किसी भी धर्म, जाति या समुदाय विशेष के प्रति अनादरपूर्ण वक्तव्य को पार्टी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं कर सकती।पार्टी नेतृत्व द्वारा इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। सिख समाज की भावनाओं को आहत करने वाली इस टिप्पणी से पार्टी की छवि को ठेस पहुँची है। अतः इस अनुशासनहीन और असंवेदनशील आचरण के कारण पवन यादव माधोटाडा को तत्काल प्रभाव से जिला सचिव पद से मुक्त किया जाता है तथा उन्हें पार्टी की सभी पदों और जिम्मेदारियों से निष्कासित किया जाता है।समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मत है कि पार्टी में किसी भी स्तर पर सामाजिक सौहार्द, धर्मनिरपेक्षता और आपसी सम्मान के खिलाफ जाने वाले कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!