शक्ति संवाद” में बालिकाओं ने अधिकारियों से किया सीधा संवाद,आत्मविश्वास व अधिकारों पर हुआ जोर

शक्ति संवाद” में बालिकाओं ने अधिकारियों से किया सीधा संवाद,आत्मविश्वास व अधिकारों पर हुआ जोर
पूरनपुर,पीलीभीत।मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट पीलीभीत में सोमवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने की।कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रोबेशन अधिकारी ने करते हुए बताया कि “शक्ति संवाद” का उद्देश्य बालिकाओं और छात्राओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह मिशन शक्ति अभियान के उस चरण का हिस्सा है जिसमें बेटियों को न केवल योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, बल्कि उन्हें प्रशासन से सीधा संवाद का अवसर भी दिया जा रहा है।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आई हुई कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना की पात्र लाभार्थी बालिकाओं ने अधिकारियों से सीधे सवाल पूछे।कक्षा 9 की एक कन्या सुमंगला लाभार्थी ने मुख्य विकास अधिकारी से पूछा कि “सिविल सेवा की तैयारी करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?”वहीं बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत एक अन्य छात्रा ने अपनी शैक्षणिक समस्या रखी, जिस पर अधिकारियों ने समाधानात्मक सुझाव दिए और प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के अंत में बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना और स्पॉन्सरशिप योजना के पात्र लाभार्थियों को सूचना संबंधी फोल्डर वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाना है।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी तथा महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि प्रशासन व समाज के संयुक्त प्रयासों से ही “शक्ति संवाद” जैसे कार्यक्रम वास्तविक रूप से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को साकार कर सकते हैं।




