शेरपुर कला के अदनान रजा खान ने मक्का-मदीना में उमरा कर देश की तरक्की के लिए की दुआ

शेरपुर कला के अदनान रजा खान ने मक्का-मदीना में उमरा कर देश की तरक्की के लिए की दुआ
पीलीभीत,शेरपुर कला: स्थानीय निवासी 14 वर्षीय अदनान रजा खान,पुत्र हाजी रियाजत नूर खान, हाल ही में मक्का-मदीना में उमरा कर अपने धर्मिक कर्तव्य का पालन किया। उमरा मुकम्मल करने के बाद उन्होंने काबा के सामने हाथ उठाकर अपने वतन भारत और देशवासियों के लिए दुआ की।अदनान ने दुआ में कहा, “हमारे देश का नाम पूरी दुनिया में ऊँचा हो। हमारे देश के लोग खूब तरक्की करें और आपस में भाईचारा बनाए रखें ताकि देश की एकता और अखंडता मजबूत बने।उन्होंने साथ ही अपने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि हज या उमरा की यात्रा जवानी में ही करें, क्योंकि यह यात्रा कठिन होती है और इसमें शारीरिक ताकत व मेहनत की आवश्यकता होती है।दुआ के दौरान काबा में मौजूद गौसिया हज उमरा टूर ट्रैवल्स के ऑपरेटर मौलाना शाने रजा खान और पूरे देशभर से आए होजाज इकराम भी उनके साथ दुआ में शामिल रहे।यह यात्रा अदनान के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ देशवासियों और समाज के लिए प्रेरणा का अवसर बनी।




