यूपी

शादी के तीन माह बाद दहेज के खातिर विवाहिता पर अत्याचार, सात पर मुकदमा

कलीनगर में दहेज न मिलने पर मां बेटी को जहर खिलाने का किया प्रयास

शादी के तीन माह बाद दहेज के खातिर विवाहिता पर अत्याचार, सात पर मुकदमा

कलीनगर में दहेज न मिलने पर मां बेटी को जहर खिलाने का किया प्रयास

पूरनपुर, पीलीभीत। पूरनपुर और कलीनगर में दहेज की खातिर विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप लगा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में दहेज न मिलने पर मां बेटी को जहर खिलाने का प्रयास किया। मामले की शिकायत सीओ से की गई।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पटिहन की रहने वाली संगीता देवी का विवाह 22 मई 2025 को कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी शिवम के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। इसके बावजूद ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार की नगदी मांगकर उसे परेशान करने लगे। पति व ससुर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगे। गांव में रहने वाली दो मौसी सरल और विमला ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। 29 अगस्त रात 10 बजे से लेकर 1 तक सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति के अलावा ससुर हेतराम, सास विजय कुमारी, ननद काजल, रूबी, नंदोई रामबरन व उसके भाई परमजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कलीनगर की सुनहरा बी ने बताया उसका विवाह 5 साल पहले मोहल्ले के ही आसिफ के साथ हुआ था। परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन कुछ माह बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार सामाजिक हस्तक्षेप से समझौता हुआ, मगर हालात फिर बिगड़ जाते। सुनहरा बी का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने प्लॉट खरीदने के लिए रुपए न देने पर उसे और उसकी चार वर्षीय पुत्री को जहर खिलाने का भी प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी और बेटी की जान बचाई। बाद में ससुराल वालों ने दोनों को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!