यूपी

शादी का झांसा देकर युवती को हरियाणा में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

कई दिन तक बनाया बंधक, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

शादी का झांसा देकर युवती को हरियाणा में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

कई दिन तक बनाया बंधक, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पूरनपुर/पीलीभीत। शादी का झांसा देकर दूसरे जिले के युवक ने युवती को घर से बुलाकर गांव के बाहर झाड़ियां में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हरियाणा ले जाकर बंधक बनाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। युवक की मौसी ने उसका सहयोग किया। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। शादी की बात पर धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी उसे हरियाणा में छोड़कर चला गया। बमुश्किल युवती अपने घर पहुंची। मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र गांव की रहने वाली दलित युवती की छह माह पहले फोन के माध्यम से शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव कमालपुर निवासी सचिन पुत्र बाबूराम से जान पहचान हो गई। आरोपी ने युवती से विवाह करने का प्रस्ताव रखा। इस पर वह घर से जानबूझकर नौकरी का बहाना बनाकर झगड़ा करके 20 अगस्त शाम 6 बजे चली आई थी। गांव के बाहर मिले सचिन ने झाड़ियां में उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हरियाणा के पानीपत लेकर आ गया। शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी की बात कह कर उसे चुप कर देता। आरोपी ने हरियाणा में बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव रोहतापुर निवासी अपनी मौसी सोनी के कमरे में भी बंद कर कई बार दुष्कर्म किया। इसमें मौसी ने भी सहयोग किया। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। 15 सितंबर की रात आरोपी उसे हरियाणा छोड़कर भाग गया। बमुश्किल वह अपने घर पहुंची। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक और उसकी मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!