क्राइमयूपी

शादी का झांसा देकर 5 साल तक लूटी आबरु, प्रेगनेंट होने पर कराया गर्भपात

जान से मारने की नीयत से सिर पर तमंचे की बट से किया हमला

शादी का झांसा देकर 5 साल तक लूटी आबरु, प्रेगनेंट होने पर कराया गर्भपात

जान से मारने की नीयत से सिर पर तमंचे की बट से किया हमला

पूरनपुर,पीलीभीत। पांच साल पहले चुनाव में शादी का झासा देकर शाहजहांपुर के एक युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद लगातार उसकी आबरु से खेलता रहा। प्रेग्नेंट होने पर उसको दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। शादी की बात पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पूरनपुर के मोहल्ले की रहने वाली युक्ति ने बताया 5 साल पहले चुनाव के दौरान शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही के गांव धर्मकांटा निवासी राजन पुत्र राजकुमार से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद युवक ने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल करना शुरू कर दी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं। आरोप है कि राजन ने शादी का झूठा वादा कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और इस भरोसे के आधार पर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय पहले वह गर्भवती हुई तो उसने राजन से शादी की बात कही, लेकिन आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि राजन ने जबरन उसे गर्भ निरोधक दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह न केवल उससे दूर भागने लगा बल्कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करने लगा।
मामला तब और गंभीर हो गया जब 11 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे, राजन ने नीलम पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने तमंचे की बट से पीड़िता के सिर पर वार किया और धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। किसी तरह पीड़िता ने जान बचाई और अगले दिन पूरनपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पूरनपुर पुलिस ने आरोपी राजन पुत्र राजकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 69 बीएनएस शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाना। धारा 109 हत्या का प्रयास। धारा 351(3) जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देना। धारा 89 जांच के दौरान स्पष्टता हेतु शामिल की गई है। जिसकी विवेचना पुलिस कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक (एसआई) अरुण कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे और उसके परिवार को आरोपी राजन से जान-माल का गंभीर खतरा है। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूरनपुर थाना प्रभारी पवन पांडेय ने बताया मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!