Uncategorized

सफेदपोशों की सह पर पति का आतंक, प्रेम विवाह बना पीड़ा की कहानी, एसपी से शिकायत

सफेदपोशों की सह पर पति का आतंक, प्रेम विवाह बना पीड़ा की कहानी, एसपी से शिकायत

पलिया कला (खीरी)। दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से परेशान एक महिला मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों के सामने अपनी व्यथा सुनाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति लगातार उससे मारपीट करता है और सफेदपोश लोगों के सहारे दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।महिला ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी और उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति आए दिन मायके में घुसकर मारपीट करता है और फर्जी शिकायती पत्र देकर परिवार को फंसाने की धमकी देता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति दबाव बनाने के लिए स्थानीय प्रभावशाली लोगों (सफेदपोशों) का सहारा लेता है। महिला ने कहा —“वह कभी हमारे घर में घुसकर चूहा मार खाकर जान देने की धमकी देता है, तो कभी झूठे आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर देता है।” पीड़िता ने बताया कि वह अब तक कई बार पलिया कोतवाली में शिकायत दे चुकी है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी मामले की शिकायत दर्ज करा चुकी है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला।महिला ने चेतावनी दी कि अगर इस बार भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!