यूपी

संयुक्त किसान मोर्चा ने मंडी गेट पर फूंका पुतला, अफसरों के खिलाफ नारेबाजी

प्रभारी पर सुविधा शुल्क वसूलने का लगाया आरोप

संयुक्त किसान मोर्चा ने मंडी गेट पर फूंका पुतला, अफसरों के खिलाफ नारेबाजी

प्रभारी पर सुविधा शुल्क वसूलने का लगाया आरोप

पूरनपुर, पीलीभीत। धान खरीद में मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंडी में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद सभी ने मंडी गेट पर पहुंचकर सचिव का पुतला फूंककर अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यवस्था में सुधार न होने पर सोमवार से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। रात के अंधेरे में ट्रालियों के क्रय केंद्र पर पहुंचने के अलावा खरीद में किसानों से उगाही का भी आरोप लगाया है।
पूरनपुर मंडी और देहात में लगे क्रय केद्रों पर खरीद व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
शनिवार संयुक्त किसान मोर्चा ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाकर मंडी में हंगामा काटा इस दौरान मंडी सचिव की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाकर गेट पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। किसानों का आरोप है रात के अंधेरे में धान भरी ट्रैक्टर ट्रालियां क्रय केंद्रों पर भेजी जाती हैं। इसको लेकर मंडी में बिचौलिए पूरी तरह हावी हैं। किसानों से सुविधा शुल्क वसूल कर धान खरीदा जा रहा है। दिवाली से पहले आए किसानों का अभी तक धान नहीं खरीदा गया है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। अब पूरनपुर में 11 और कलीनगर में एक क्रय केंद्र बढ़ाया गया है। अब दोनों तहसीलों में कुल केद्रों की संख्या 54 हो गई है। काफी देर हंगामा होने के बाद नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने मंडी पहुंचकर पड़ताल की। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने कहा दिवाली से पहले किसान धान लेकर मंडी में पहुंचा है। तौल न होने से यही दिवाली भैया दूज का त्यौहार मनाया। छुट्टी निपटने के बाद शुक्रवार और शनिवार को भी धान खरीद नहीं हुई। जिले की रिपोर्ट में धान खरीद होना बताया जा रहा है। मंडी में भारी मात्रा में धान पड़ा हुआ है। बिचौलियों के धान की खरीद हो रही है। किसानों से प्रति कुंतल 100 से 150 रुपए का सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्रालियां अंदर आ रही है। देहात में लगे क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हाबी हैं। कागजों में ही खरीद चल रही है। सोमवार तक खरीद व्यवस्था सुधार न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया शनिवार तक लगभग 14000 कुंतल धान खरीद हो चुकी है। अभी पूरी मंडी में लगभग 4.5 हजार कुंटल धान पड़ा हुआ है। रात में धान भरी ट्रालियां निकलने से नाराज किसानों ने मंडी सचिव का पुतला फूंका है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!