यूपी

संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में ऐलान 24 घंटे संयुक्त पेट्रोलिंग से बाहरी धान पर लगेगी रोक

धान की सस्ती खरीद पर किसानों में आक्रोश, पीलीभीत में शुरू हुई किसान मोर्चा की निगरानी मुहिम

संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में ऐलान 24 घंटे संयुक्त पेट्रोलिंग से बाहरी धान पर लगेगी रोक

धान की सस्ती खरीद पर किसानों में आक्रोश, पीलीभीत में शुरू हुई किसान मोर्चा की निगरानी मुहिम

पीलीभीत।बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा, जनपद पीलीभीत की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं किसान महापंचायत कजरी निरजनपुर,आसाम हाईवे के किनारे संपन्न हुई।इस महा पंचायत में जनपद भर से हजारों किसानों ने उपस्थिति दर्ज की और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।बैठक में धान किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि बाहरी जनपदों से आने वाले व्यापारियों द्वारा धान की आवक से स्थानीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है किसान महापंचायत में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि बाहरी जनपदों से आने वाले व्यापारियों का धान जनपद पीलीभीत में नहीं आने दिया जाएगा।संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि स्थानीय व्यापारी और राइस मिलर्स किसानों का धान बेहद सस्ते दामों पर खरीदकर शोषण कर रहे हैं, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महापंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि आज, 8 अक्टूबर से ही संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार दिन-रात पेट्रोलिंग करेंगे ताकि बाहरी जिलों से आने वाले धान की अवैध आवक को रोका जा सके।इस संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान में किसानों के साथ-साथ मंडी समिति पूरनपुर के अधिकारी,पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि,भी शामिल रहेंगे।इस संबंध में उपजिलाधिकारी पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह और मंडी सचिव पूरनपुर ने किसानों को प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।किसान नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के हितों की रक्षा के लिए है और जब तक धान की उचित कीमत व स्थानीय किसानों की प्राथमिकता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक संयुक्त किसान मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!