यूपी

संत बाबा उमाकांत महाराज आश्रम में त्रयोदशी पर हुआ भव्य सत्संग, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

संत बाबा उमाकांत महाराज आश्रम में त्रयोदशी पर हुआ भव्य सत्संग, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

पूरनपुर,पीलीभीत।संत बाबा उमाकांत महाराज के आश्रम में रविवार को त्रयोदशी पर सत्संग हुआ। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरनपुर- खुटार मार्ग पर स्थित संत बाबा उमाकांत महाराज के आश्रम पर सत्संग के वक्ता सुंदर लाल ने कहा कि हम सभी अपने गुरुजनों के पास भौतिक सुख की प्राप्ति हेतु जाते है, तभी जीव आत्मा का कल्याण नहीं हो पाता और वो इसी लोक में फसी रहती है। जबकि हमें अपने गुरुओं से अपने आध्यात्मिक कल्याण हेतु प्रार्थना करनी चाहिए। सत्संग में वक्ता ने बताया कि मालिक के आदेशों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए। साधना से लौकिक और पार लौकिक दोनों लाभ होते हैं। साधना तभी बनती है जब आपके आचार, विचार, आहार, शुद्ध होते हैं। सत्संग के उपरांत सैकड़ों प्रेमियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग में संतोष अवस्थी, सौरभ पांडेय, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, ओमप्रकाश पाल, झम्मन लाल, रामदुलारे लाल, रामसेवक, उमेश, रमाकांत, विश्वमोहन शुक्ला, सर्वेश कुमार, अनिल कुमार, अशेष अवस्थी, अवधेश मिश्र आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!