यूपी

संकुल पिपरिया दुलई में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता छात्रों को किया गया पुरस्कृत

संकुल रायपुर बिचपुरी में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, विजयी प्रतिभागियों को मिला सम्मान

संकुल पिपरिया दुलई में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता छात्रों को किया गया पुरस्कृत

संकुल रायपुर बिचपुरी में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, विजयी प्रतिभागियों को मिला सम्मान

पूरनपुर, पीलीभीत।संकुल पिपरिया दुलई और रायपुर बिचपुरी में संकुल स्तरीय एक दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
संकुल पिपरिया दुलई के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुआबोझ और संकुल रायपुर बिचपुरी के कम्पोजिट विद्यालय बुधेली में एक दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से आयोजित हुई। इसमें 50, 100, 200, 400 मीटर की दौड़, लम्बीकूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, सुलेख, चक्का फेंक, लघु नाटक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।संकुल पिपरिया दुलई के प्राथमिक स्तर में 50 और 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में सुआबोझ की सलोनी ने प्रथम और सिरसा की कामिनी ने द्वितीय, बालक वर्ग में कम्पोजिट पिपरिया दुलई के ऋतिक और हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सुआबोझ के शिवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर में कबड्डी और खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुआबोझ के रामप्रताप एंड पार्टी और दामिनी एंड पार्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरण किए गए। प्रतियोगिता में वीरपाल, मो. ताहिर, अनिल कुमार प्रजापति, विनीत कुमार, सारिका सैनी, पार्वती, रामसनेही, विमलेश, रामसेवक, विश्वनाथ सिंह कुशवाहा, अर्जुनसिंह गंगवार, संतोष कुमार, सूर्यप्रकाश गंगवार आदि मौजूद रहे।
संकुल रायपुर बिचपुरी में जूनियर स्तर में 600 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय पटिहन के आदेश भारती ने प्रथम, 400 मीटर में कम्पोजिट विद्यालय बुधेली के सबील और रूबी ने प्रथम, 200 मीटर में पटिहन के अंश और बुधेली की आराधना ने प्रथम, 100 मीटर में बुधेली के सबील और सिम्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर में 100 और 200 मीटर में बासुकपुर की खुशबू, केशरपुर कलां के मैशाद, खाड़ेपुर के आशेद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्रों को पुरस्कार वित0रण किए गए। कार्यक्रम में नोडल शिक्षक मनोज कुमार, ब्रजेश देव मौर्य, जोगेंद्र मौर्य, रामलड़ैते, अनुज कुमार, सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!