संकुल भगवंतापुर में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजयी छात्रों को मिला मेडल व शील्ड

संकुल भगवंतापुर में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजयी छात्रों को मिला मेडल व शील्ड
पूरनपुर,पीलीभीत।संकुल भगवंतापुर की एक दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर के प्रांगण में संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिक्षक संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें विजयी छात्रों को मेडल एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।संकुल भगवन्तापुर की संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता भगवंतापुर के उच्च एकप्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह व प्रधान सतीश गिरी ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता शुरुआत की। इसमें 17 प्राथमिक, 06 उच्च प्राथमिक, 04 कम्पोजिट विद्यालयों के बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुई। इसमें 50, 100, 200, 400, 600 मीटर की रिले दौड़ , खो-खो, लम्बीकूद, ऊँचीकूद, कबडडी, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में क्रमशः 50 मीटर में लोहरपुरा के आर्यन, भगवंतापुर की आरती प्रथम और पताबोझी के अभिषेक, अर्जुनपुर की नवदीप द्वितीय, 100 मीटर में लोहरपुरा के आर्यन, पताबोझी की शिल्पी प्रथम, पताबोझी के अभिषेक और सिमरा ता. महाराजपुर की आशिका द्वितीय, 200 मीटर में लोहरपुरा के आर्यन, पताबोझी की शिल्पी प्रथम, फैजुल्लागंज के सौरभ और भगवंतापुर की रितम्बरा द्वितीय, 400 मीटर में फैजुल्लागंज के सौरभ, पताबोझी की शिल्पी प्रथम, भगवंतापुर के विपिन और आरती द्वितीय स्थान पर रही। लम्बीकूद में पताबोझी की शिल्पी प्रथम और भगवंतापुर की रितम्बरा द्वितीय स्थान पर रही।
जूनियर स्तर के बालक एवं बालिका वर्ग में 600 मीटर में टांडाछत्रपति के अनिकेत सिंह, मझारा की स्वेता प्रथम, भगवंतापुर के रचित, खीरी नौबरामद की पायल द्वितीय, 400 मीटर में मैनी गुलड़िया के अनुराग, पताबोझी की लक्ष्मी प्रथम, भगवंतापुर के ध्रुव, पताबोझी की प्रिया द्वितीय, 200 मीटर में भगवंतापुर के रंजीत कुमार, धुरिया पलिया की पूनम प्रथम, भगवंतापुर के प्रभाकर, फैजुल्लागंज की सुचिता द्वितीय, 100 मीटर में टांडा छत्रपति के अनिकेत सिंह, फैजुल्लागंज की सुचिता प्रथम, भगवंतापुर के रंजीत कुमार, पताबोझी की अमनजोत कौर द्वितीय स्थान पर रही। लंबीकूद में टांडा छत्रपति के अनिकेत सिंह, धुरिया पलिया की आलिया बी प्रथम, गोला फेंक में टांडा छत्रपति के अनिकेत सिंह, पताबोझी की मोहनी प्रथम, चक्का फेंक में पताबोझी के राहुल, धुरिया पलिया की चांदनी प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में ऊंची कूद, रिले रेस, खो-खो, कबड्डी, सुलेख आदि प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के समापन पर विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह व नोडल संकुल शिक्षक सूर्यप्रकाश गंगवार ने सभी विजेता छात्रों को मेडल एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार, संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार, मंत्री विमल कुमार, सुरेशचंद्र गंगवार, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, शुभम शुक्ला, अर्जुनसिंह गंगवार, पूरनलाल, किशन लाल, विशाल चौहान, रामासरे, विनीत कुमार, योगेंद्र कुमार, नुपर पाण्डेय, विजयलक्ष्मी, सुरवेश्वरी, सायमा बी, रामसेवक आदि मौजूद रहे।




