यूपी

संगठित समाज ही सशक्त समाज है”कांशीराम जी को पीलीभीत में दी गई श्रद्धांजलि

आजाद समाज पार्टी ने मनाया कांशीराम जी का महापरिनिर्वाण दिवस, भीम आर्मी ने कहा जारी रहेगा बहुजन मिशन

संगठित समाज ही सशक्त समाज है”कांशीराम जी को पीलीभीत में दी गई श्रद्धांजलि

आजाद समाज पार्टी ने मनाया कांशीराम जी का महापरिनिर्वाण दिवस, भीम आर्मी ने कहा जारी रहेगा बहुजन मिशन

पीलीभीत।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र जंगरौलीपुल स्थित साईं मैरिज लॉन में बहुजन नायक, दलितों- पिछड़ों एवं शोषित-वंचितों के मसीहा मान्यवर कांशीराम जी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम ने की, जबकि संचालन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय ने किया।श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय ने कहा 9 अक्टूबर का दिन उस महान नेता को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। मान्यवर कांशीराम जी ने हमें सिखाया कि संगठित समाज ही सशक्त समाज होता है। उन्होंने सत्ता में भागीदारी के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का मार्ग दिखाया।उन्होंने आगे कहा कि कांशीराम जी का संघर्ष, त्याग और नेतृत्व आज भी युवाओं को प्रेरित करता है कि वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें।कार्यक्रम में मंडल प्रभारी महेश सागर, रोमी सागर, अब्दुल वाहिद, चांद मियां, हरीश कुमार गंगवार, आकाश सागर, रामलखन गौतम, सुभाष चन्द्र गंगवार, दीपांकर सागर, गोपाल गौतम सहित आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।अंत में सभी ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!