संचारी रोग नियंत्रण के लिए शेरपुर कला में जागरूकता रैली
बच्चों ने लगाए जोशीले नारे, लोगों को किया जागरूक

संचारी रोग नियंत्रण के लिए शेरपुर कला में जागरूकता रैली
बच्चों ने लगाए जोशीले नारे, लोगों को किया जागरूक
पूरनपुर,पीलीभीत।संचारी रोगों के नियंत्रण और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कला नंबर दो के बच्चों और अध्यापकों ने एक विशाल रैली का आयोजन किया। यह रैली ग्राम प्रधान जाने आलम के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया।रैली के दौरान बच्चों ने नारे लगाए,संचारी रोग को मिटाना है, देश को बचाना है!संचारी रोग को भगाना है, रोगों को मिटाना है!बच्चों के इन जोशीले नारों से गांव का वातावरण गूंज उठा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को संचारी रोगों के खतरे और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना था।विद्यालय के अध्यापकों ने लोगों को बताया कि मच्छरों से फैलने वाले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने देना, साफ-सफाई बनाए रखना और मच्छरदानी का प्रयोग करना अत्यंत जरूरी है।इस दौरान प्रधानाध्यापक वासुदेव यादव, ग्राम प्रधान जाने आलम, शिक्षक दिलनवाज खान, जीशान, तथा गांव के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।रैली के अंत में प्रधान जाने आलम ने कहा संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। गांव के हर व्यक्ति को स्वच्छता अपनाकर इन बीमारियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहिए।इस जागरूकता रैली के आयोजन की ग्रामीणों ने सराहना की और बच्चों की पहल को प्रेरणादायक बताया।




