यूपी

साइबर ठगी से बचाव को थाना बीसलपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

एसपी के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क ने आमजन को ऑनलाइन अपराधों से सतर्क रहने के दिए टिप्स

साइबर ठगी से बचाव को थाना बीसलपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

एसपी के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क ने आमजन को ऑनलाइन अपराधों से सतर्क रहने के दिए टिप्स

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में मंगलवार को थाना बीसलपुर क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। थाना बीसलपुर की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को मोबाइल, एटीएम, बैंकिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले ठगी के तरीकों की जानकारी दी गई।टीम ने बताया कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें, और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।पुलिस कर्मियों ने बाजारों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर पम्पलेट वितरित किए और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक रहना ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!